दत्त बायोपिक की शूटिंग..संजय दत्त के पड़ोसियों ने किया हंगामा

संजय दत्त के पड़ोसियों ने दत्त बायोपिक के सेट पर फिल्म की शूटिंग रोक दी क्योंकि शूटिंग की वजह से रोड जाम लग गया था।

By Shweta

संजय दत्त पर बन रही फिल्म दत्त बायोपिक के लिए रणबीर कपूर पूरी मेहनत के साथ लगे हुए हैं। फिल्म के लिए वो पूरी तरह से दूसरे संजय दत्त बन चुके हैं। उनकी हाल में आए लुक को भी देखकर पर भी पता चल रहा है कि फिल्म के लिए उन्होने कितनी मेहनत की है।

[ Preview -10 कारण..क्यों देखें विद्या बालन की बेगम जान..क्या है खास! ]

लेकिन फिल्म की शूटिंग में एक बार फिर काफी समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल दत्त बायोपिक की शूटिंग संजय दत्त के घर पर चल रही थी जहां रणबीर कपूर को फरारी चलाते हुए जाना था। फिल्म की शूटिंग की वजह से संजय दत्त के घर के आगे सेट भी लगाया गया।

sanjay-dutts-neighbors-stall-shooting-of-his-biopic-because-of-road-mess-created-during-shooting

लेकिन मामला तब भड़क गया जब संजय दत्त के पड़ोसियों ने शूटिंग सेट की वजह से हो रही समस्या के कारण खूब हंगामा किया जिस वजह से शूटिंग भी बाधित हो गई।रणबीर कपूर तुरंत संजय दत्त के घर के अंदर चले गए तो वहीं संजय दत्त और राजू हिरानी बाहर निकलकर सबसे माफी मांगी।

दरअसल रोड जाम करने की वजह से लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही थी। हालांकि बीच बचाव के बाद शूटिंग शुरू की जा सकी। रणबीर कपूर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होनी है और कहा जा रहा है कि सलमान खान के टाइगर जिंदा है के साथ क्लैश भी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X