महिला फैन की ऐसी दीवानगी.. मरने से पहले 72 करोड़ की संपत्ति कर दी थी सुपरस्टार के नाम?

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Female Fan- सुपरस्टार संजय दत्त इस वक्त लगातार फिल्में कर रहे हैं लेकिन एक वक्त था उनकी जिंदगी में काफी चैंलेंजेस आए थे। लेकिन इसके बावजूद उनके स्टारडम में किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा।

इस वक्त कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपको हैरान करके रख देगा। ये बात एक महिला फैन की है जिसने दीवानगी सारी हदें पार कर दी थीं और संजय दत्त को अपना वारिस बना दिया था।

गौरतलब है कि ये फैन अब इस दुनिया में नहीं है और साल 2018 में ही निधन हो चुका है। संजय दत्त के लिए इस महिला फैन ने निधन के बाद करीब 72 करोड़ की संपत्ति छोड़ी थी। हालांकि इस संपत्ति को लेकर संजय दत्त ने जो किया वो आपको हैरान करने के साथ साथ काफी अच्छा लगने वाला है।

संजय दत्त ने संपत्ति के साथ किया ये काम?

अभिनेता संजय दत्त इस दौरान कर्ली टेल्स से बात कर रहे थे। उनसे इसको लेकर सवाल पूछा गया तो इस घटना को उन्होने बिल्कुल सच बताया था। जब पूछा गया कि उस संपत्ति का आपने क्या किया तो बॉलीवुड के खलनायक ने कहा, "मैंने उसे उसके परिवार को वापस कर दिया।"

इसके बाद संजय दत्त की और भी तारीफ हो रही है और लोग हैरान होने के साथ साथ उनको सम्मान की नजर से देख रहे हैं। पैसों के साथ साथ पूरी प्रॉपर्टी फैन के परिवार को उन्होने लौटा दी थी। ऐसा कई बार देखा जाता है कि स्टार्स के प्रति फैंस की दीवानगी काफी हैरान करने वाली होती है। बता दें कि संजय दत्त उन सितारों में से एक हैं जिनको सभी प्यार करते हैं।

अपने करियर के शुरुआत के बाद से ही संजय दत्त के कई क्रेजी फैंस सामने आ चुके हैं। लड़कियों के साथ साथ लड़के उनकी पर्सनालिटी के दीवाने हैं और अक्सर उनको फॉलो करते हैं। इस वक्त संजू बाबा पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। लगातार कई फिल्मों का हिस्सा वो बनते रहते हैं।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X