संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के पोस्ट से मचा बवाल, लिखा- 'मां-बाप का ना होना वरदान होता है..'

संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं, इस वक्त वो अपनी तीसरी बीवी मान्यता दत्त के साथ हैं। मान्यता से उनके बच्चे भी हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त है जो कि उनकी पहली पत्नी से है। त्रिशाला अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और विचारों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
लेकिन इस बीच भावनाओं में बहकर उन्होने कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है। उनका कहना था कि कभी कभी मां-बाप का ना होना सही होता है। ये बात सुनकर लोग उनको बुरी कतरह ट्रोल कर रहे हैं।
इसके बाद से त्रिशाला दत्त खबरों में आ गई हैं और लोग उनको सर्च कर रहे हैं। बता दें कि त्रिशाला ने हाल ही में एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस स्टोरी में लिखा था, ''कई बार अब्सेंट पेरेंट्स जिंदगी में एक ब्लेसिंग की तरह होते हैं। क्योंकि अपने अंदर वह जो खराब माता-पिता कैरी करते हैं, तो वो ज्यादा तकलीफ देता है।
यह दर्द उनके साथ ना रहने से भी ज्याादा होता है। यह सही नहीं है, लेकिन आप ठीक रहते हैं।'' इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उनको काफी खरी खोटी सुनाई है। हालांकि त्रिशाला दत्त ने ये बात क्यों कही है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं सामने
एक ने लिखा, ''संजय दत्त की बेटी उससे दुखी है।'' एक का कहना है, ''संजू में तो उनको काफी नेकदिल दिखाया गया है। जबकि उसकी खुद की बेटी के लिए वो सही नहीं है।'' एक ने लिखा, ''मां-बाप के लिए ऐसा नहीं बोला जाता है।'' एक ने लिखा, ''ये उनसे पूछो जिनके मां-बाप ही नहीं है।'' एक ने लिखा, ''अपने माता-पिता को संजय ने सही से ट्रीट नहीं किया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
किसकी बेटी हैं त्रिशाला?
संजय दत्त ने पहली शादी ऋचा शर्मा से की थी और त्रिशाला उनकी ही बेटी हैं। संजय दत्त और ऋचा शर्मा की शादी 1987 में हुई थी। साल 1996 में ऋचा शर्मा की मौत ब्रेन ट्यूमर की वजह से हुई थी। इसके बाद वो अपनी नानी के पास अमेरिका में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











