दत्त बायोपिक..अपनी ही बनाई फिल्म से नाखुश है राजू हिरानी..टल सकती है रिलीज डेट

संजय दत्त की बायोपिक दत्त के लिए संजू बाबा के करोड़ो फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म के लिए लोगो की दीवानगी संजू बाबा की लोकप्रियता का भी प्रमाण देती है। आपको बता दें कि फिल्म के फैंस के द्वारा बेसब्री से इंतजार करने की पीछे भी एक कारण है। एक नहीं बल्कि कई कारण हम कह सकते है। इस फिल्म के लिए कई सुपरस्टार्स कास्ट किए गए है।

इस फिल्म आपके फेवरेट कलाकारों के द्वारा संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को सामने रखा जाएगा। इससे आपको कई ऐसी बातें औऱ सच्चाई संजू बाबा के बारे में जानने को मिलेगी जो आप अभी तक नही जानते थे। खबर पक्की है कि दत्त की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है क्योंकि इसकी ऑफिसियल घोषणा खुश राजकुमार हिरानी, सोनम कपूर और रणवीर कपूर ने सोशल मीडिया में ही कर दी थी।

dutt, rajkumar hirani, ranbir kapoor, sanjay dutt,राजकुमार हिरानी, दत्त, रणबीर कपूर, संजय दत्त, दत्त

इस फिल्म के शूटिंग खत्म होने के बाद कई चर्चे भी शुरु हो गए है क्योंकि लोगों का मानना की कुछ काम इस फिल्म का अभी बाकी रह गया है जिस कारण फिल्म उस समय तक लोगो के बीच नहीं पहुंच पाएगी जिस समय तक इसको पहुंचाने का वादा किया गया था।

कह सकते है कि इस फिल्म की रिलीज डेट भी बढ़ सकती है क्योंकि फिल्म अभी पूरी नहीं हो पाई है। दरअसल इस फिल्म के रिलीज डेट के लेट होने का कारण कोई और नहीं है बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक राजू हिरानी ही है। राजू के इस फिल्म के कुछ सीन्स से बिल्कुल भी खुश नही है और वो उसमे कुछ बदलना चाह रहे है।

राजकुमार हिरानी इस फिल्म के कुछ सीन्स को दोबारा शूट करेगे जिस कारण फिल्म लेट हो सकती है। कई बड़े अखबारों में ये बात प्रकाशित की थी राजू कुछ सीन्स को दोबारा करेगे क्योंकि वो जैसा दिखाना चाह रहे थे फिल्म में कुछ सीन्स उस तरह से नहीं निकलकर आ रहे थे।

फिल्म में संजय दत्त की लव स्टोरी के सीन्स से भी राजू हिरानी खुश नहीं है इस इसको भी वो बदलना चाह रहे है। यही कुछ कारण है जिससे निर्देशक पूरी तरह से खुश नहीं है। इस फिल्म राजू हिरानी संजय दत्त की सारी गलतियों को सबके सामने खोलकर पेश किया है क्योंकि उनका मानना है कि लोग ये देखे और अपने जीवन में ऐसी गलतियां दोबारा ना दोहराएं।

हालांकि यही कुछ बातें है जो कि सही तरह से फिल्म में ना उतार पाने के कारण राजू हिरानी परेशान है। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो फिल्म के रिलीज डेट के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X