संजय दत्त ने जेल में लिखे थे 5 गाने, फिल्म तोरबाज में एक गाना आएगा नजर
संजय दत्त बॉलीवुड के उन अभनेताओं मे से है दो हमेशा लाइमलाइट में रहते है। आपको बता दें कि संजय दत्त का बरा समय अभी हाल ही में खत्म हुआ है और संजय दत्त जेल काटकर रिहा हुए है। संजय दत्त नें जेल में रहने के समय पर कई गाने भी लिखे थे जो कि अब सामने आए हैं।
खबरों की माने तो संजय दत्त के द्वारा जेल में लिखे गए गानों को फिल्म तोरबाज में शामिल किया जाएगा। आपको बता दे कि संजय दत्त की माने तो जेल जाना उनकी लाइफ का सबसे ज्यादा बुरा अनुभव रहा है औऱ संजय दत्त ने रिहा होने के बाद ये बयान दिया था कि सभी को सही से रहना चाहिए और कोई भी काम करने से पहले अपने परिवार और अपनों के बारे में सोचना चाहिए।

जेल जाने के बाद काफी टूट चुके संजय दत्त ने पब्लिक में बोला था कि जेल सबसे खराब जगह है और किसी को यहां आने की नौबत ना आए ऐसी मैं दुआ करता हूं। हालांकि संजय दत्त काफी समय तक जेल में रहे है और लोगों से काफी मिलजुल कर रहे।
संजय दत्त कहते है कि उन्होने लाइफ में कई गलतियां की है कुछ हो गई और कुछ जानबूझकर। बता दे कि संजय दत्त लिखने के शौकीन है और उन्होने जेल में पांच गाने लिखे थे और वो पांच गाने अब आपको बहुत जल्द फिल्म तोरबाज में दिखने वाले है।
आपको बता दें कि फिल्म तोरबाज में अभी संजय दत्त का एक गाना सामने आया है जो कि संजय दत्त ने लिखा है। इस गाने के बोल है ओ मेरे आंगन की चिड़िया। संजय बताते है कि ये गाना एक पिता और उसके पुत्र के प्यार को दर्शाता है।
इस गाने को पढ़ने के बाद फिल्म के निर्देशक ने बोला की फिल्म के लिए गाना अच्छा है और ये काफी इमोशनल गाना है। बड़ी खबर ये है कि इस गाने को संजय दत्त अपनी आवाज देंगें और गाना खुद ही गाएंगे।
खबर आ रही थी कि फिल्म तोरबाज की शूटिंग किसी कारणवश रोक दी गई है। फिल्म मेकर राहुल मित्रा ने बताया कि नहीं फिल्म की शूटिंग चालू है।
इन दिनों फिल्म की शूटिंग किर्गिस्तान में हो रही है और यहां पर फिल्म का शेड्यूल 22 या 23 दिन का होने वाला है। बता दे कि खबरें थी कि संजय दत्त जेल के अंदर कैदियों काफी मनोरंजन करते थे।


Click it and Unblock the Notifications