..................... Sanjay Dutt Writes Gratitude Note Post KGF 2 Box Office Success, It Reminded Me Of My Own Potential | संजय दत्त के लिए खास है 'KGF: चैप्टर 2', एक्टर ने थैंक यू नोट शेयर कर बताई वजह - Hindi Filmibeat

संजय दत्त के लिए खास है 'KGF: चैप्टर 2', एक्टर ने थैंक यू नोट शेयर कर बताई वजह

संजय दत्त ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'KGF 2' को लेकर सोशल मीडिया एक खास नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा है, "मैं अक्सर ऐसी फिल्मों की तलाश करता हूं, जो मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर लेकर आए। KGF चैप्टर 2 मेरे लिए एक ऐसी ही फ़िल्म थी।"

KGF: चैप्टर 2 में संजय दत्त के दमदार खलनायक 'अधीरा' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। संजय दत्त को अपने अभिनय के लिए समीक्षकों और फैंस से बहुत प्यार मिला। फिल्म में उनके और यश के बीच काफी दमदार फाइट सीन्स फिल्माए गए थे।

sanjay-dutt-writes-gratitude-note-post-kgf-2-box-office-success-it-reminded-me-of-my-own-potential

अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक धन्यवाद देता हुआ नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक प्रशांत नील और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मिलकर संजू को उनके जीवन की सबसे खास फिल्म दी है।

उन्होंने लिखा- "मेरे लिए हमेशा कुछ फिल्में ऐसी होंगी जो दूसरों की तुलना में अधिक खास होंगी। केजीएफ: चैप्टर 2 ने मुझे मेरी खुद की क्षमता की याद दिला दी और मुझे महसूस हुआ कि मैं कह सकता था मुझे बहुत मजा आया। फिल्म में मेरी भूमिका का श्रेय पूरी तरह प्रशांत को जाता है। यह उनका सपना है जिसे हम सभी पर्दे पर लेकर आए।"

ऐसे में KGF: चैप्टर 2 की रिलीज के साथ, संजय दत्त के प्रशंसक अगले स्तर पर पहुंच गए हैं। आने वाली फिल्मों में, संजय दत्त के पास बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित 'घुड़चढ़ी', 'शमशेरा' और 'तुलसीदास जूनियर' जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X