संजय को और वक्त नहीं मिलेगा, दो दिन में होगी जेल
संजय दत्त को दोबारा मिले चार हफ्तों की मोहलत भी पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ दो दिनों के बाद संजय दत्त को जेल जाना होगा क्योंकि कोर्ट ने संजय दत्त द्वारा दाखिल की गयी अर्जी को जिसमें उन्हें अपनी फिल्में पूरी करने के लिए और वक्त की मांग की गयी थी। संजय दत्त जिन फिल्मों में काम कर रहे हैं उनमें से अधिकर फिल्मों की शूटिंग तो उन्होंने कंप्लीट कर ली है लेकिन अभी भी दो फिल्में ऐसी हैं जिनकी शूटिंग पूरी कर पाने के लिए संजय दत्त के पास वक्त नहीं बचा है। इन दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने भी कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी कि संजय दत्त को थोड़ी और मोहलत दी जाए लेकिन कोर्ट ने साफ इंकार कर दिया।
संजय दत्त फिल्हाल जिन फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर चुके हैं उनमें पुलिसगिरी, पीके और जंजीर शामिल है। इसके अलावा दो और फिल्में भी हैं जिनमें शेर खान शामिल है जिनकी शूटिंग पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन अब संजय दत्त के पास वक्त भी नहीं है कि वो इ फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर सकें। संजय दत्त को और वक्त देने की गुजारिश करते हुए उनकी इन दोनों बची हुई फिल्मों के निर्माताओंन ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है कि वो संजय दत्त को और वक्त दें ताकि उनकी भी फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट हो सके लेकिन कोर्ट ने साफ तौर पर इस अर्जी को नामंजूर कर दिया है।
संजय दत्त को जेल जाने से बॉलीवुड में उनसे जुड़ा हर एक इंसान काफी दुखी है लेकिन वहीं कई ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि संजय दत्त ने गलत किया है तो उन्हें सजा तो भुगतनी ही होगी। लेकिन सच तो ये भी है कि संजय दत्त पहले से ही इतने सालों तक बाहर रहकर अपनी जिंदगी एक डर के साये में गुजारते रहे हैं और उनके करीबी लोगों का मानना है कि संजय को पहले ही काफी सजा मिल चुकुी है। आइये जानते हैं संजय दत्त के इस मुश्किल दौर के बारे में लोगों की राय।


Click it and Unblock the Notifications











