Sanju: संजय दत्त की एंट्री Leak, रिलीज से पहले बड़ा खुलासा, तस्वीरें वायरल
Recommended Video

संजय दत्त की कॉन्ट्रोवर्शियल जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू रिलीज होने को है और बस एक दिन में फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा। वहीं फिल्म के रिलीज से पहले हम आपके लिए धमाकेदार खबर लेकर आए हैं। अगर आप भी संजू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगी। हाल ही में बी-टाउन के सेलेब्स की स्क्रीनिंग के दौरान संजू को लेकर जबरदस्त बात रिवील हो गई है।
[Sanju: रिलीज के एक दिन पहले टली फिल्म, अब इस दिन आएगी, फैंस निराश]
ये खुलासा इस फिल्म में संजय दत्त की एंट्री को लेकर है। संजू के फ्लोर पर आने के बाद से ही फिल्म में संजय दत्त की एंट्री को लेकर खबरें थीं हालांकि इसे लेकर कभी फिल्म मेकर्स ने कोई बात नहीं की। हाल ही में बी-टाउन सेलेब्स के लिए संजू की स्पेशल रखी गई थी। इन्हीं में से सेलेब ने एक्साइटेड होकर संजय दत्त की एंट्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। स्क्रीनिंग के दौरान सामने आया है कि इस फिल्म में संजय दत्त की एंट्री है और ये एंट्री इतनी धमाकेदार है कि ऑडिएंस चौंक जाएगी। संजू के आखिरी सीन में संजय दत्त की दमदार एंट्री है और वह स्क्रीन पर रणबीर के साथ एक गाने में भी नजर आएंगे।

बता दें कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म के लिए क्रेज ऐसा ही कि रिलीज के एक हफ्ते पहले ही ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग जारी है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट इस फिल्म को 2018 की सबसे बड़ी ओपनर आंक रहे हैं। संजय दत्त की जिंदगी पर बेस्ड इस फिल्म में 6 अलग-अलग स्टेज में एक्टर की जर्नी को दिखाया गया है। वहीं संजय दत्त की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें भी हैं जो संजू में कतई नहीं दिखाई जाएंगी। आगे जानें कौन सी हैं वो बातें जो संजू में नहीं दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications