Hera Pheri 3 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री? अक्षय, सुनील और परेश रावल के साथ होगा धमाका!

sanjay dutt, hera pheri 3, akshay kumar

हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी के बाद इसकी तीसरी किस्त हेरा फेरी 3 को लेकर एक वक्त चर्चा है और लोगों का कहना है कि फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है। कुछ समय तक फिल्म इसलिए अटकी रही थी क्योंकि इस फिल्म से अक्षय कुमार कन्नी काट रहे थे। हालांकि अब ऐसा नहीं है, सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए राजी हो गए हैं। लेकिन इस वक्त हेरा फेरी 3 से जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री हो गई है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की जिनको लेकर खबरें हैं कि वो हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। इसके बाद से संजय दत्त के फैंस बेहद उत्साहित है और वो फिल्म की जल्दी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

इस बात खुलासा खुद संजय दत्त ने किया है और कुछ ऐसा कह डाला है जिससे उन्होने हेरा फेरी 3 में खुद की एंट्री पर खुद मुहर लगा दी है। संजय दत्त ने हेरा फेरी 3 को लेकर कहा,

"यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है, और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।'' संजय दत्त का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग काफी खुश हैं।

कार्तिक आर्यन को लेकर हुई थी चर्चा

इसके पहले राजू के किरदार के लिए कार्तिक आर्यन का नाम सामने आ रहा था और लोगों का कहना था कि वो अक्षय कुमार रिप्लेस करेंगे तो मजा नहीं आएगी। परेश रावल ने भी खुलासा किया था कि अक्षय की जगह कार्तिक इस फिल्म में होंगे। हालांकि अक्षय कुमार की एंट्री फिर से इस फिल्म में हुई है और फैंस इससे काफी खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X