सालों बाद संजय दत्त का खलनायक वाला Look, 2019 का सबसे बड़ा Dhamaka, दो सुपरस्टार
हाल ही में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। नहीं हम संजू की बात नहीं कर रहे बल्कि 2019 में आने वाली फिल्म शमशेर की बात कर रहे हैं। शराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम है- शमशेरा, जिसमें रणबीर कपूर डकैत बने नजर आ रहे हैं। टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म का छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि रणबीर कपूर इस लुक में काफी अलग नजर आ रहे हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल है।
[मुसीबत में फंसे अक्षय कुमार, खतरनाक धमकी के बाद मिला कानूनी नोटिस, अब क्या करेंगे]
वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त जैसे बड़े स्टार भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में संजय दत्त का रोल आपको फिल्म के लिए और भी बेताब कर देगा। खबरों की मानें तो संजय दत्त फिल्म 'शमशेरा' में खतरनाक खलनायक का किरदार निभाते दिखेंगे। बता दें कि यह पहला मौका है जब दोनों कलाकार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं।

संजय दत्त ने अपने सालों लम्बे करियर में यशराज बैनर की कोई भी फिल्म नहीं की है। 'शमशेरा' यशराज बैनर की वो पहली फिल्म होगी, जिसमें संजय दत्त नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त एक और बड़ा धमाका करते नजर आएंगे, क्योंकि खलनायक की भूमिका में संजय दत्त सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वहीं सिर्फ संजय दत्त ही बॉलीवुड के कई एक्टर्स विलेन के किरदार में भी जबरदस्त पसंद किए गए। आगे जानें बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications