..................... Sanjay Dutt wife | Manyata Dutt | Likes | Agneepath | Kancha | संजय दत्त की पत्नी | मान्यता दत्त | पसंद | अग्निपथ कांचा - Hindi Filmibeat

मान्यता दत्त को पसंद आया कांचा

संजय दत्त की पत्नी मान्यता अपने पति की फिल्म 'अग्निपथ' में उनके एक्टिंग का गुणगान कर रही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त फिल्म के खलनायक 'कांचा' का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले 1990 में प्रदर्शित 'अग्निपथ' में यह किरदार डैनी डेन्जोन्पा ने निभाया था।

फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग के समय संजय दत्त का किरदार और उनका अभिनय पसंद आया। मैंने वास्तव में इसे बहुत पसंद किया। वास्तविक जीवन में वह बहुत अच्छे और साफ दिल के इंसान हैं। सचमुच, उन्होंने इस फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाया है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ इस किरदार को अदा किया है।

इससे पहले संजय दत्त ने कहा था कि उनकी पत्नी मान्यता उनके किसी काम में हस्तक्षेप नहीं करती, लेकिन वह उनके काम पर ईमानदार प्रतिक्रिया जरूर देती हैं। संजय दत्त ने कहा था, 'वह मेरे काम में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करतीं और किसी भी फिल्म के लिए मैं उससे नहीं पूछता। यदि मैं कोई फिल्म करता हूं तो वह मेरी हां में हां मिलने वाली पत्नी से विपरीत, मुझे अपनी राय देती हैं।' 'अग्निपथ' फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X