मुबंई से दुबई रवाना हुए संजय दत्त- मान्यता, अभिनेता के नए लुक के साथ देंखे मान्यता का खास पोस्ट
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो सकारात्मकता और प्रेरणा से भरी है। मान्यता ने यह दिखाया है कि वह हमेशा संजय दत्त की ओर होंगी, चाहे कुछ भी हो और वह सहयोग के एक मजबूत स्तंभ कि तरह उनके साथ रहेगी। बता दें, संजय दत्त अभी कैंसर से लड़ रहे हैं। मुंबई में ही उनका इलाज चल रहा है।
अपने इलाज के बीच संजय दत्त मुंबई से दुबई चले गए हैं और उन्होंने अपना लुक भी बदल लिया है। मान्यता ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है, जहां संजय दत्त क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ मान्यता ने खुद की एक फोटो शेयर की है, और लिखा, "Fear has two meanings: Forget Everything And Run or Face Everything And Rise....the choice is yours! #fightyourfears #riseandshine #selfbelief #love #grace #positivity #dutts #challenging yet #beautifullife #thankyougod 🙏"
कोई शक नहीं कि मान्यता एक आधुनिक महिला की पहचान है, अपने परिवार की देखभाल करने के अलावा, वह एक अग्रणी निर्माता भी है और प्रस्थानाम और बाबा जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिन्हे आलोचकों ने सराहा हैं।
संजय दत्त को कैंसर होने की खबर पर मान्यता दत्त ने लिखा था- मुझे विश्वास है, यह वक्त भी गुजर जाएगा। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षण करने के लिए चुना है।


Click it and Unblock the Notifications












