धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर दीवाने हुए संजय दत्त बोले- महाराज जी बहुत हैंडसम हैं, फिल्मों में आ गए तो...

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Went crazy after meet dhirendra shastri: मध्य प्रदेश के छतरपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में चल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में सोमवार को कई सेलेब्रेटी शामिल हुए हैं। सोमवार को पहलवान द ग्रेट खली और फिल्म स्टार संजय दत्त इस पदयात्रा में पहुंचे।

इस यात्रा में शामिल होने पर संजय दत्त ने कहा कि वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ ही एक्टर ने महाराज की कई तरीफें की हैं। संजय दत्त कहते हैं कि यह यात्रा बहुत जागरुकता फैलाने वाली है। महाराज जी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं। संजय दत्त ने आगे कहा कि उनके पिता सुनील दत्त भी यात्रा का हिस्सा रहे थे और इस यात्रा को वह सीमित नहीं रहने देंगे इस यात्रा को वह मुंबई तक लेकर जाएंगे।

इस यात्रा के दौरान संजय दत्त ने जमीन पर बैठकर चाय पी। पद यात्रा में कई मामलों पर चर्चा की। इतना ही नहीं संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई बताया हैा। महाराज जी की तारीफ करते हुए संजय दत्त आगे कहते हैं कि मैं हमेशा ही महाराज जी से जुड़ा रहूंगा। वह अच्छा काम करते हैं इसीलिए सभी उनके साथ हैं। वह हर काम को दिल से करना पसंद करते हैं वह गरीबों से मिलते हैं। उनका ख्याल रखते हैं। ये बहुत बड़ी बात है यह मैंने कम देखा है।

इसी के साथ ही संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री पर फिल्म बनने की बात भी की। संजय दत्त ने कहा कि महाराज की खुद एक सुपरस्टार हैं। उनके ऊपर क्या फिल्म बनेगी। मेरी तो थोड़ी उम्र हो गई है, लेकिन अगर इनपर फिल्म बनेगी तो यह अपना रोल खुद करेंगे। ये बहुत हैंडसम हैं। इसी के साथ संजय दत्त आगे कहते हैं कि अगर महाराज जी फिल्मों में आ गए तो यंगस्टार्स का डब्बा गुल हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X