Sanjay Dutt: संजय दत्त से जुड़ा बड़ा सच आया सामने, जेल जाने के एक दिन पहले तक एक्टर कर रहे थे यह काम

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है और इस सच का खुलासा फिल्म निर्माता अपूर्व लाखिया ने किया है। उन्होंने बताया है कि संजय अपने काम से इतना प्यार करते हैं कि जेल जाने के एक दिन पहले तक वह काम कर रहे हैं।

संजय दत्त के जीवन का बड़ा सच-

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। कई डायरेक्टर्स के साथ उनके रिश्ते काफी मजबूत रहे। अब फिल्म निर्माता अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया है कि संजय दत्त के साथ उनके समीकरण हमेशा की तरह मजबूत है।

उनके साथ उन्होंने फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'जंजीर' में काम किया था। इस कड़ी में अपूर्व ने संजय दत्त के साथ एक खास किस्से को साझा किया है, जब वह अपनी फिल्म 'जंजीर' को अंतिम रूप दे रहे थे।

अपूर्व लाखिया ने कहा कि 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले थे, लेकिन आत्मसमर्पण करने से कुछ ही घंटे पहले अभिनेता ने उन्हें फोन किया और फिल्म पर काम पूरा करने की पेशकश की।

अपूर्व ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि संजू सर इन दिनों अक्सर भारत में नहीं रहते, वे अपना ज्यादातर समय दुबई में बिताते हैं, जब मान्यता उनकी जिंदगी में आईं तो हमने 'जंजीर' की।

अपूर्व ने किस्से को याद करते हुए कहा कि संजू सर कमाल के हैं। वह अगले दिन जेल जा रहे थे और उन्होंने 'जंजीर' के लिए डबिंग पूरी नहीं की थी। उन्हें अगले दिन 1:30 बजे पुलिस गिरफ्तार करने वाली थी और उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि भाई, मुझे वास्तव में खेद है कि मैंने आपकी डबिंग नहीं की।

आज रात मेरे घर आओ और मेरी डबिंग करो। मैं उनके घर गया। उन्होंने पूरे बार स्पेस को साफ किया और मैं अपने तकनीशियन को ले गया। उन्होंने फोन पर पूरी फिल्म की डबिंग की और वह दोपहर एक बजे जेल जा रहे थे। और फिर उन्होने अपना काम पूरा किया। आपको बता दे, 'जंजीर' 1970 के दशक की हिट अमिताभ बच्चन-स्टारर की रीमेक थी, जिसमें राम चरण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

अभिनेता संजय दत्त से जुड़ा यह सच आज सबके सामने आया है, इसको सुनकर और पड़कर फैंस काफी चौंक गए हैं, बैसे संजय दत्त अपने जामने के जाने माने सुपरस्टार रह चुके हैं। आज भी लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं और काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt apoorva lakhia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X