आखिर क्या हुआ कि रणबीर को घूरते रह गए संजय दत्त...
संजय दत्त रणबीर कपूर की ट्रांसफॉरमेशन देखकर बिल्कुल आश्चर्यचकित रह गए।
रणबीर कपूर दत्त बायोपिक के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है। वो हर लुक में बस छा गए हैं और लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है लेकिन इस बार उन्होंने अपने लुक से किसी और नहीं बल्कि खुद संजय दत्त को शॉक्ड कर दिया जिनका वो किरदार निभा रहे हैं।
जी हां ये असल में सच्चाई है कि संजय दत्त ने हाल में जब रणबीर कपूर को अपने लुक में देखा तो बस देखते रह गए और उन्हें खुद भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि रणबीर कपूर इस तरह अपना लुक बदल लेंगे।
दरअसल संजय दत्त को बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि रणबीर कपूर इस तरह अपना लुक बदलने में कामयाब हो पाएंगे कि वो हुबहु उनके जैसे लगने लगेंगे।उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर का ये लुक इंटरनेट पर देखा और बस देखते ही रह गए।


Click it and Unblock the Notifications