..................... Sanjay Dutt was badly injured during the shooting of the film, Bad news for the fans - Hindi Filmibeat

Sanjay Dutt: फैंस के लिए आई बुरी खबर, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर हुए बुरी तरह से घायल

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है, एक्टर का फिल्म शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया है जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल अभी एक्टर और मेकर्स ने इस खबर पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है।

दरअसल संजय इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म में एक बम विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। इस बम ब्लास्ट की शूटिंग को करने के दौरान संजय घायल हो गए हैं।

सूत्रों, विस्फोट सीन की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान उनको गंभीर चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार संजय की कोहनी, हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

बता दें कि संजय फाइट मास्टर डॉक्टर रवि वर्मा की फिल्म 'केडीः द डेविल' के लिए फाइट कंपोज कर रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुए। इस खबर के बाद संजय के फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

गौरतलब है कि, संजय दत्त 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद एक बार फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। संजय दत्त एक्शन हीरो ध्रुव सरजा के खिलाफ कन्नड़ फिल्म 'केडीः द डेविल' में एक खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बॉक्स ऑफिस पर 'शमशेरा' फ्लॉप साबित हुई थी।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X