संजू का ख्वाब, पुलिसगिरी कमाये 100 करोड़

वैसे संजय दत्त भले ही यरवाडा जेल में एक कैदी के रूप में शोभा बढ़ा रहे हों लेकिन जेल के बाहर भी वह खबरों में बने हुए हैं। संजय दत्त की आने वाली फिल्म पुलिसगिरी के प्रोमो ने भले ही दर्शकों को आकर्षित नहीं किया हो लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

5 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने जा रही मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कह रहे हैं कि संजू बाबा जो कि फिल्म के हीरो हैं, की जेल जाने से पहले आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी यह फिल्म सौ करोड़ के क्लब मे शामिल हो जाये। इसके लिए वह खासी मेहनत भी कर रहे थे, रविकुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री प्राची देसाई ने भी यही राग हर जगह अलापा है।

अब आप ही बताइये कि भले ही संजय दत्त एक बहुत बड़े स्टार रह चुके हैं लेकिन सबको पता है कि उनकी कितनी फिल्में बॉक्सऑफिस पर चलती हैं। अपनी पुरानी इमेज को भुनाने के बावजूद उनकी फिल्मों ने उनके प्रमोशन के बावजूद सौ करोड़ नहीं कमाये तो भला उनके बिना फिल्म सौ करोड़ का बिजनेस कैसे कर पायेगी?

खैर जो भी हो कि इस समय फिल्म की पूरी टीम पुलिसगिरी फिल्म को इमोशनल नोड पर प्रमोशन करने के मूड में है और बखूबी कर भी रही है। हर कोई संजय दत्त के जेल जाने वाली बात को भूनाना चाहता है, देखते हैं कि क्या जनता इस बार इमोशनल कार्ड पर संजू की ख्वाहिश को पूरा करती है या नहीं?

आईये आपको दिखाते हैं पुलिसगिरी फिल्म की तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X