संजय दत्त की नींद जेल जाने से पहले ही छिन चुकी थी

संजय दत्त जो कि आजकल जेल जाने के बाद ठीक से सो नहीं पा रहे हैं असल में अपनी नींद और चैन बाहर ही छोड़कर आए हैं। संजय दत्त जब बाहर थे और जब उन्हें कोर्ट के ऑर्डर मिले थे सरेंडर करने के लिए असल में तभी से संजय दत्त की नींद उड़ गयी थी। संजय दत्त ने कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद जितना भी वक्त बाहर गुजारा है उस पूरे वक्त संजय काफी परेशान और टेंशन में रहते थे। हालांकि उन्हें अपनी अधूरी फिल्में भी पूरी करनी थीं इसका भी टेंशन उन्हें था लेकिन अपने परिवार को छोड़कर पूरे साढ़ेतीन साल जेल में रहने की बात भी उन्हें अंदर ही अंदर दुखी कर रही थीं।

ऊपर से संजय दत्त ने नॉर्मल और स्टॉंग बने रहने की पूरी कोशिश की लेकिन अंदर ही अंदर वो टूट से गये थे। कई बार तो उनकी आंखों से आंसू तक निकल आते थे। संजय दत्त की उड़ी हुई नींद के गवाह हैं उनके देर रात को किये गये ट्वीट्स हैं। जिनमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें वक्त का पता ही नहीं चलता। ये ट्वीट्स उस वक्त किये गये थे जब संजय दत्त अपनी फिल्म पुलिसगीरी की शूटिंग कर रहे थे और कोर्ट से कभी भी उनके लिए बुलावा आ सकता था।

संजय दत्त के लिए पुलिसगीरी फिल्म काफी महत्वपूर्ण थी। संजय दत्त के साथ पुलिसगीरी फिल्म में प्राची देसाई भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। सजंय दत्त के जेल जाने के बाद से प्राची देसाई ही इस फिल्म की पब्लिसिटी कर रही हैं। साथ ही संजय दत्त की फैमिली भी उनकी फिल्म को प्रमोट करने की पूरी कोशिश कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X