सुनील दत्त की तरह बनना चाहते हैं संजू बाबा

संजू बाबा का कहना है कि वह अपने पिता जैसा बनना चाहता हूं। वह हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा सम्बल थे। मैं बिल्कुल उनके जैसा ही बनना चाहता हूं। मैं अपने बच्चों को बताता हूं कि मैं अपने बचपन के दिनों में कैसा था और वो मेरे जैसे न बनें। दत्त को अपनी नशे की लत के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
उनके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी रिचा शर्मा से उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशला है। रिचा की मस्तिष्क में ट्यूमर से मौत हो गई थी। दत्त के दो जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा हैं। 52 वर्ष की उम्र में संजय ने मान्यता से विवाह किया था।
त्रिशला की परवरिश अमेरिका में हुई है, इसलिए संजय उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिता सके। अब वह अपने जुड़वां बच्चों के साथ ज्यादा व अच्छा समय बिताने की कोशिश करते हैं।
त्रिशला के साथ समय ना बिता पाने का उन्हें मलाल है। वह कहते हैं कि मैं त्रिशला के साथ कभी पितृत्व का सुख नहीं ले पाया। मैं उन स्वर्णिम पलों की कमी महसूस करता हूं। अब मेरे लिए यह एक अद्भुत अनुभव है। यह एक सुंदर एहसास है।


Click it and Unblock the Notifications