लो..14 दिनों की छुट्टी से संजय का मन नहीं भरा, रखी एक और मांग

संजय दत्त फिलहाल जेल से 14 दिनों की छुट्टी पर हैं। छुट्टी मिलने का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकर हमने संजय दत्त को न्यू ईयर मनाते, परिवार के साथ 'पीके' फिल्म एन्जॉय करते और अपनी बॉडी दिखाते हुए जरूर देखा है। बहरहाल आपको बता दें, संजय दत्त अपनी 14 दिनों की छुट्टी को और 14 बढ़ाने के लिए एप्लिकेशन दे चुके हैं।

sanjay dutt

संजय दत्त को यरवदा जेल से 24 दिसंबर को 14 दिनों की छुट्टी दी गई थी, क्योंकि वह परिवार के साथ न्यू ईयर मनाना चाहते थे। उनकी दो हफ्तों की छुट्टी इस गुरूवार को खत्म हो जाएगी। खैर, छुट्टी खत्म होने के बाद संजय जेल में दिखेंगे इसकी उम्मीद काफी कम लग रही है। क्योंकि उन्होंने पहले ही छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दे दी है।

डेप्यूटी इंस्पेक्टर जेनरल राजेन्द्र धामने ने एक अंग्रेजी अखबार को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि, हां संजय दत्त ने अपने छुट्टी बढ़ाने की एप्लिकेशन दी है। लेकिन मुंबई पुलिस से अभी क्लीरेंस नहीं मिली है। आपको बता दें, 1993 मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में संजय दत्त को 5 साल की सजा मिली है जिसमें से डेढ़ साल की सजा काटना बाकी है। संजय दत्त पर गैरकानूनी ढंग से हथियार रखने का आरोप लगा था।

हालांकि, संजय दत्त की यह 5 साल की सजा कब खत्म हो जाएगी, यह उन्हें भी अहसास नहीं होगा। क्योंकि समय समय पर उन्हें जेल से कभी पेरोल और कभी फर्लो नियम के आधार पर छुट्टी मिलती रही है। संजय दत्त को बार बार छुट्टी मिलने का कई बार विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है औक कई बार मुंबई पुलिस पर भी प्रश्न चिन्ह उठ चुका है। लेकिन लगता है, यह सिलसिला थमने वाला नहीं हैं। संजय को स्टार होने का फायदा बार बार मिलता रहा है।

फर्लो वह छुट्टी होती है जो जेल अधिकारी देते हैं। ये छुट्टी जेल में कैदी के चाल-चलन को देख कर दी जाती है। संजय दत्त को जेल से बार-बार छुट्टियां दिए जाने पर महाराष्ट्र सरकार आपत्ति जता चुकी है। हाल ही में राज्य सरकार ने इसकी जांच के आदेश भी दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X