श्रीदेवी की जगह फिल्म में हुई माधुरी दीक्षित IN, इस सुपरस्टार को किया OUT!
हाल ही में खबर थी कि श्रीदेवी की अगली फिल्म शिद्दत में अब श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित ने ले ली है। इस बात की पुष्टि जन्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।
हालांकि करण जौहर ने लिखा कि माधुरी दीक्षित अभिषेक वर्मन की फिल्म कर रही हैं लेकिन उसका नाम शिद्दत नहीं है। कयास लग रहे हैं कि शायद इस प्रोजेक्ट का नाम बदल दिया जाएगा।

गौरतलब है कि शिद्दत नाम की इस फिल्म में वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और श्रीदेवी काम कर रहे थे। श्रीदेवी के जाने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए माधुरी दीक्षित ने हां कर दी।
फैन्स खुश हो गए कि सालों बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अब खबर है कि माधुरी दीक्षित के हां करते ही संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट से विदा ले ली है।
बल्कि सूत्रों की मानें तो अब फिल्म में संजय दत्त को अनिल कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को साथ में देखना भी दर्शकों को काफी पसंद था।


Click it and Unblock the Notifications











