PICS: जेलर की सलाह सुन रो पड़े संजय दत्त, सलमान ने भेजे बाउंसर
[बॉलीवुड समाचार] संजय दत्त 1993 बंबई बम ब्लास्ट केस में पांच साल की सज़ा काट कर वापस आ चुके हैं और फैन्स इस बात से खुश हैं। जहां संजू बाबा का मुंबई में धमाकेदार स्वागत किया गया। वहीं जगह जगह वेलकम बैक के पोस्टर भी लगे रहे।
संजय दत्त के लौटने की खुशी में सलमान खान के पणवेल फार्म हाउस पर एक पार्टी भी होने वाली है जहां अजय देवगन, अपू्र्व लाखिया, राजू हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा इकट्ठे होने वाले हैं।
[सल्लू भाई और संजू बाबा की VIRAL PICS: भाईगिरी से स्मोकिंग तक!]
जेल से निकलते ही संजय दत्त ने तिरंगे को सलाम किया और ज़मीन चूमी। इसके बाद वो खुशी खुशी अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि उनसे रिएक्शन की उम्मीद कर रही मीडिया को भी संजय दत्त ने निराश नहीं किया।
उन्होंने कहा कि आज़ादी इतनी आज़ादी से नहीं मिलती है। आज़ादी की राह इतनी आसान नहीं है। एक नीली शर्ट में जेल से बाहर निकले संजय दत्त का स्वागत पत्नी मान्यता, परिवार और खास दोस्त राजकुमार हिरानी ने किया।
[देश के 10 सवाल कभी सोने नहीं देंगे!]
तस्वीरों में देखिए संजय दत्त की रिहाई के बाद क्या क्या हुआ -


Click it and Unblock the Notifications