कैंसर से लड़ने के बाद सांवलिया दरबार पहुंचे सजंय दत्त, 15 मिनट तक बंद मंदिर के सामने सिर झुकाकर बैठे
अभिनेता संजय दत्त किए साल 2020 काफी मुश्किल रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जानकारी उन्हें इसी साल हुई। बिना हार माने हुए संजय दत्त ने इस बीमारी का सामना खुले दिल से किए। जीवन के इस मुश्किल पड़ाव से भी वह बाहर आ गए। इसके साथ आने वाले दिनों में संजय दत्त के खाते में केजीएफ 2 भी है।
इस फिल्म में उनकी खलनायक की भूमिका को लेकर पहले से ही तेजी से चर्चा हो रही है। इस बीच संजय दत्त की कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जहां पर वह सांवलिया जी के के दरबार पहुंचे। रविवार को संजय दत्त चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया जी के दरबार में माथा टेकने गए।

संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी मौजूद दिखाई दे रही हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं जहां पर संजय दत्त बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। इसकी वजह बेहद खास है।


Click it and Unblock the Notifications