संजय बहुत प्रोफेशनल हैं, इसलिए कर रहे हैं पुलिसगीरी!
संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म निर्माता टीपी अग्रवाल की फिल्म 'पुलिसगीरी' की शूटिंग शुरु कर दी है। संजय दत्त को कुछ दिन पहले ही कमालिस्तान फिल्म स्टूडियों में देखा गया जहां वो पुलिसगीरी की शूटिंग कर रहे थे। संजय दत्त के इस प्रोफेशनल बर्ताव की हर कोई तारीफ कर रहा है। फिल्म निर्माता टी.पी.अग्रवाल का कहना है कि अभिनेता संजय दत्त सच्चे पेशेवर हैं, कानूनी परेशानी के बावजूद वह जल्द ही अपनी सभी फिल्में पूरी कर लेंगे।
सर्वोच्च न्यायालय ने 21 मार्च को वर्ष 1993 के मुंबई हमले के दौरान अवैध हथियार रखने के जुर्म में अभिनेता संजय दत्त को पांच साल कैद की सजा सुनाई है तथा चार हफ्तों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा है। संजय दत्त को जब ये सजा सुनाई गयी तब सभी को लगा कि संजय दत्त इऩ चार हफ्तों का वक्त अपने परिवार के साथ बिताएंगे लेकिन संजय दत्त ने गुरुवार से ही फिल्म पुलिसगीरी की शूटिंग शुरु करके सभी को हैरान कर दिया। संजय दत्त ने सभी निर्माताओं और निर्देशकों से वादा किया कि वो किसी का भी नुकसान नहीं होने देंगे और जल्द से जल्द सभी फिल्मों की शूटिगं पूरी कर देंगे।
शुक्रवार को अग्रवाल ने फिल्म पुलिसगीरी के सेट पर कहा, "फिल्म की शूटिंग जारी है, हमने कल और आज शूटिंग की है। आगामी छह दिनों में हम फिल्म को पूरा कर लेंगे। अच्छी बात यह है कि फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ इसकी डबिंग भी की जा रही है। संजय ने मुझसे कहा था कि वह तय समय में ही काम पूरा कर लेंगे।" के.एस. रविकुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संजय के साथ अभिनेत्री प्राची देसाई काम कर रही हैं। अग्रवाल का कहना है कि इस फिल्म का काम 9 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके बदा संजय दत्त पीके, जंजीर और शेर खान फिल्मों की शूटिंग भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












