संजय दत्त कोर्ट में ही करेंगे सरेंडर!

संजय दत्त की सजा का लोगों ने काफी मजा बना लिया और संजय दत्त को कोर्ट से खुद को सेरेंडर करने के लिए काफी वक्त भी मिल गया। लेकिन अब वो घड़ी आ गयी है जिससे संजय दत्त खुद डर रहे थे और जिसके ना आने की उनके फैन्स दुआ मांग रहे थे। आज संजय दत्त को खुद को 1993 में मुंबई ब्लास्ट केस के चलते दोषी पाए जाने की वजहज से कोर्ट के सामने सेरेंडर करना है। संजय दत्त को पूरे छ साल की सजा मिली थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने कम करके पांच साल कर दिया। साथ ही संजय दत्त को कोर्ट ने पूरे चार हफ्तों का वक्त भी दिया था ताकि संजय अपनी रुकी हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर सकें। अब संजय दत्त को पूरे तीन साल और छ महीनों का वक्त जेल में बिताना होगा।

संजय दत्त को जब पहली बार सजा हुई थी तब टाडा कोर्ट ने उन्हें छ साल की सजा दी थी और उस वक्त संजय दत्त ने जेल में पूरे एक साल छ महीने का वक्त बिताया था। तो अब उन्हें सिर्फ तीन साल और छ महीने का वक्त और जेल में बिताना होगा। हर कोई संजय दत्त के लिए हिम्मत की दुआ कर रहा है और साथ ही उनके परिवार के लिए इस दुख से निपटने के लिए ताकत भी मांग रहा है। सुनने में ये भी आया कि संजय दत्त को कोर्ट में खुद को सेरेंडर करने में खुद की जान का खतरा दिखा इसलिए उन्होंने कोर्ट से ये मांग की कि उन्हें सीधे जेल में सेरेंडर करने की इजाजत दी जाए। लेकिन फिर खबर आई है कि संजय दत्त ने अपनी अर्जी वापस ले ली है।

संजय दत्त अब सीधी टाडा कोर्ट में ही जाकर सेरेंडर करेंगे और अपने बाकी 42 हफ्ते पुणे जेल में बिताएंगे। संजय दत्त को जेल में कुक का काम करना होगा और इसके बदले में संजय दत्त को हर रोज 25 रुपये मिलेंगे।

आइये देखते हैं संजय दत्त की कुछ तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X