संजय दत्त करेंगे Drugs Rehab की शुरूआत..सरकार भी देगी साथ!
संजय दत्त पूरे भारत में नशा मुक्ति केंद्र की शुरूआत करेंगे। इसके लिए सरकार से भी वो बातचीत कर रहे हैं।
संजय दत्त इन दिनों अपने फिल्मी करियर से हटकर कुछ नया प्लान कर रहे हैं।दरअसल संजय दत्त पूरे देश में नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहते हैं और इसके लिए सरकार से भी उनकी बात चीत जारी है। दरअसल संजय दत्त चाहते हैं कि पूरे देश में उच्च कोटी की नशा मुक्ति केंद्र चाहते हैं जिसमें अच्छी काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध हो।
इसी क्रम में बातचीत के दौरान संजय दत्त ने कहा कि वो अपना इलाज अमेरिका के बेहतरीन नशा मुक्ति केंद्र में करवा सके क्योंकि उनके पैरेंट्स इसमें सक्षम थे। लेकिन हर किसी के पैरेंट्स इतने सक्षम नहीं होते कि एक से बढकर नशा मुक्ति केंद्र में डाल सकें।

इसी मामले में संजय दत्त सरकार से भी बात कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि सारी बातें फाइनल हो जाएगी बस सरकार की अनुमति मिलने की देर है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार भी इसमें ज्यादा देर नहीं लगाएगी।
फिलहाल संज दत्त अपनी अगली फिल्म भूमि की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म से वो सालों बाद कमबैक करेंगे। इसके अलावा भी संजय दत्त कुछ और प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही नए प्रोजेक्ट को फाइनल करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











