KGF 2- कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगे ये बॉलीवुड स्टार- धमाकेदार विलेन!

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' की बेजोड़ सफलता के बाद अब फिल्म के सीक्वल पर काम शुरु हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की सीक्वल के लिए बॉलीवुड स्टार संजय दत्त को भी अप्रोच किया है, जो कि एक अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म इसी साल मई- जून तक फ्लोर पर जाएगी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी बातें बाहर नहीं आ पाई है, लेकिन अफवाह है कि संजय दत्त फिल्म में निगेटिव रोल निभाएंगे।

बता दें, कन्‍नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्‍म 'केजीएफ: चैप्‍टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। फिल्म को खूब पसंद किया गया। यह कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के तौर पर सामने आई है। इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।

KGF Chapter 2

खास बात है कि केजीएफ (हिंदी) 2018 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी। फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की और ऐसा करने वाली दक्षिण भारत की यह पांचवीं फिल्‍म बन गई। फिलहाल फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई थी- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कोयले के खदानों के इतिहास और उसके माफिया के कहानियों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के कंटेंट की काफी तारीफ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X