संजय दत्त को जेल में भी रहकर हेडलाइन में रहना है
संजय दत्त जो कि पिछले काफी समय से खबरों की सुर्खियों में बने हुए हैं जेल जाने के बाद भी सुर्खियों को नहीं छोड़ रहे है। लोगों का कहना है कि संजय दत्त को ही सुर्खियों में आने का शौक है और वो जानबूझकर जेल जाकर भी ऐसे काम कर रहे हैं जिन्हें लेकर वो चर्चा वा विषय बन जाते हैं। संजय दत्त ने हाल ही में जेल प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जेल में थोड़ा कठिन काम करने को दिया जाए मेहनत वाला काम जिससे उन्हें थकान हो और नींद आए। लेकिन चूंकि संजय दत्त का अपराध संगीन है इसलिए उन्हें मेहनत वाला काम नहीं दिया जा सकता क्योंकि उन्हें जेल के बाकी कैदियों से अलग रखा गया है।
संजय दत्त की इस मांग को जेल प्रशासन ने ठुकरा दिया है और साथ ही संजय दत्त को जेल में रहकर पेपर बैग बनाने का काम दिया है। इस काम के लिए संजय दत्त को रोजाना 25-30 रुपये तक मिलेंगे। लेकिन पेपर बैग बनाने में संजय दत्त को थकान तो नहीं होगी इसलिए संजय दत्त अभी भी परेशान हैं। संजय दत्त को शिकायत ये है कि उन्हें जेल में नींद नहीं आती। क्योंकि उन्हे्ं दिन भर जेल में बैठे रहना पड़ता है कुछ भी शारीरिक एक्सरसाइज नहीं करने को मिल रही है जिसकी वजह से उनका शरीर थकता नहीं और रात को उन्हें नींद नहीं आती।

संजय दत्त की इस मांग को लेकर बाहर मीडिया में काफी चर्चा शुरु हो गयी और लोगों ने संजय दत्त की नींद को लेकर सुर्खियां बनानी शुरु कर दी। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि संजय दत्त सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ये सब कर रहे हैं। कभी खबर आती है कि संजय दत्त को नींद नहीं आ रही है तो कभी खबर आती है कि संजय दत्त अपनी फिल्म पुलिसगीरी के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











