आमिर खान ही नहीं..., ये 4 बड़े सितारे भी अधेड़ उम्र में कई बार बसा चुके हैं घर, देखें पूरी लिस्ट
These Actors Married Multiple Times: हमेशा फिल्मी दुनिया में कहा जाता है कि प्यार में ना तो उम्र मायने रखती है और ना ही धर्म। इस बात को आमिर खान ने सच करार दिया है। 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ में शादी करने जा रहे हैं और हर तरफ उन्हें की शादी के चर्चे हो रहे हैं।

गौरी के साथ में आमिर खान की यह तीसरी शादी है। आमिर खान ने इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव के साथ में शादी की थी। लेकिन अफसोस की बात है कि यह शादियां ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और कुछ ही सालों में तलाक हो गया। लेकिन अब आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान से पहले भी काफी सारे बड़े सितारे ऐसे हैं जो एक या दो बार नहीं बल्कि तीन-चार बार भी शादी कर चुके हैं। आज हम आपको उन्हें सितारों के बारे में बताने वाले हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने तीन बार शादी की है। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा के साथ में हुई थी। लेकिन ऋचा की 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते निधन हो गया।
इसके बाद अभिनेता ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई के साथ में दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन संजय दत्त की यह शादी कुछ साल बाद तलाक तक पहुंच गई और बाद में अभिनेता ने 2008 में मान्यता दत्त के साथ तीसरी शादी की। तीसरी शादी से अब उन्हें दो बच्चे भी हो चुके हैं।
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। लेकिन उन्होंने भी तीन बार शादी की है। अभी के वक्त में बिपाशा बसु उनकी तीसरी पत्नी है और उनसे उन्हें एक बेटी भी है। लेकिन एक्टर ने पहली शादी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से की और एक साल में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कारण ने जेनिफर विंगेट के साथ में दूसरी शादी की और यह भी तलाक तक पहुंच गई।
कबीर बेदी
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी ने एक या दो नहीं बल्कि चार बार शादी की है। उनकी पहली शादी प्रोतिमा बेदी के साथ में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सुजैन हम्फ्रेस के साथ दूसरी शादी की और यह रिश्ता भी टिक नहीं पाया।
कबीर बेदी की तीसरी शादी 1992 में निक्की के साथ में हुई थी और 2005 में दोनों का तलाक हो गया। फिर 2016 में 70 साल की उम्र में कबीर बेदी ने परवीन दोसांझ के साथ चौथी शादी की। अब दोनों अपनी जिंदगी में काफी खुश है।
सिद्धार्थ रॉय कपूर
सिद्धार्थ रॉय कपूर जो विद्या बालन के पति भी है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी है। दरअसल सिद्धार्थ की पहली शादी आरती बजाज के साथ में हुई थी और कुछ ही वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सिद्धार्थ ने कविता से दूसरी शादी की लेकिन यह भी नहीं चल पाया। इसके बाद तीसरी शादी सिद्धार्थ ने 2012 में विद्या बालन के साथ की और अब दोनों काफी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications