संजय के जेल जाने से हिट हो जाएंगी पुलिसगिरी और पीके!
संजय दत्त के ऊपर गैरकानूनी रुप से अपने घर में हथियारों को रखने का आरोप लगा था। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से इसे रिलेट करते हुए कोर्ट ने उन्हें 6 साल की सजा दी थी। उसके बाद संजय दत्त द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दोबारा याचिका दायर करने पर 21 मार्च को उनकी सजा को एक साल घटाकर 5 साल कर दिया गया। चूंकि संजय दत्त पहले ही 18 महीने जेल में बिता चुके हैं इसलिए उन्हें अब पूरे 3 साल और 6 महीने जेल में बिताने होंगे। संजय दत्त के जेल जाने से इस साल और अगले साल आने वाली उनकी फिल्में बिल्कुल ठप्प हो जाएंगी। लेकिन संजय दत्त नहीं चाहते कि उनके जाने से इतना बड़ा नुकसान हो इसलिेए उन्होंने फैसला किया है कि वो जेल जाने से पहले के एस रविकुमार की पुलिसगिरी और राजकुमार हिरानी की पीके फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे।
पुलिसगिरी और पीके दोनो फिल्में संजय दत्त की वजह से काफी सर्खियां बटोर रही हैं। तो यही लगता है कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जरुर हिट होंगी। संजय दत्त के फैन्स उनकी फिल्में देखने जरुर जाएंगे। तो अब इंतजार करना है कि कब ये फिल्में लगती हैं और संजय दत्त के फैन्स उनकी फिल्म को हिट कराने के लिेए क्या करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












