कृप्या संजय दत्त को शांति से जेल में रहने दें!
संजय दत्त के जेल जाने से कल से ही पूरे देश में खासतौर पर मुंबई में हड़कंप सा मचा हुआ है। हर कोई सिर्फ सुबह से लेकर शाम तक एक ही बात कर रहा है कि संजय दत्त जेल जा रहे हैं। किसी को दुख हो रहा है तो किसी का कहना है कि संजय दत्त एक मुजरिम हैं और एक मुजरिम को इस तरह सपोर्ट करना बिल्कुल ही गलत है। कुछ ने तो यहां तक कहा है कि संजय दत्त को अब तो चैन से रहने दो। संजय दत्त के फैन्स तो पूरी तरह से खुलकर सोशल मीडिया पर संजय दत्त को सपोर्ट कर रहे हैं।
दूसरी तरफ संजय दत्त के घर से कोर्ट और फिर जेल जाने तक की खबर को चैनल वाले कुछ इस तरह से एक एक मिनट कैमरे में कैद करके दिखा रहे हैं कि संजय दत्त के फैन्स और भी दुखी हो रहे हैं। संजय दत्त के घरवाले तो पहले से ही इतने मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उसके बावजूद मीडिया ने उनके आगे पीछे घूमघूमकर उन्हें और भी परेशान कर रखा है। संजय दत्त कल दोपहर ही घर से टाडा कोर्ट के लिए निकले थे। पहले कोर्ट जाकर संजय दत्त ने पूरी कार्यवाई करी और उसके बाद उन्हें मुंबई की आर्थर जेल में ले जाया गया जहां पर उनके रहने का इंतजाम किया गया था।
आर्थर जेल से अब उन्हें पुण की यरवडा जेल में ले जाया जाएगा जहां पर उन्हें अपने बाकी 3 साल छ महीने की सजा काटनी होगी। कोर्ट ने फिल्हाल तो संजय दत्त को थोड़ी नम्रता दिखाते हुए जेल में घर का खाना खाने और कुछ और बेसिक सुविधाएं देने के लिए हां की है। लेकिन हो सकता है कि भविष्य में इऩमें से कुछ सुविधाएं उनसे वापस ले ली जाएं।
फिल्हाल ट्विटर और बाकी नेटवर्किंग साइट्स पर संजय दत्त को लेकर मचे हड़कंप के बारे में जानने के लिए देखिये नीचे की स्लाइड्स।


Click it and Unblock the Notifications