..................... Sanjay Dutt talks about Sadak sequel and fans are already excited - Hindi Filmibeat

ClearHai: अपनी ही फिल्म का रीमेक नहीं सीक्वल किया जाता है...धमाकेदार एलान!

संजय दत्त अपने कमबैक के लिए तैयार हैं और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स भी शानदार हैं। अब उन्होंने उस धमाकेदार सीक्वल की बात कर डाली है जिसकी बात सब लोग कर रहे हैं। और 90's के फैन खुश हो जाएंगे।

हाल ही में एक प्रोजेक्ट सड़क 2 का नाम काफी चर्चा में है और अब संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात कर ही डाली है। संजय ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि ये कोई रीमेक नहीं है। ये उसी फिल्म का आगे का पार्ट है।

मैं महेश भट्ट से मिला हूं और फिल्म की स्क्रिप्ट और आइडिया दोनों बहुत अच्छा है। अगर वाकई कुछ करने लायक निकला तो फिल्म ज़रूर बनेगी और जब भी बनेगी इसे मैं ही करूंगा।

sanjay-dutt-talks-about-sadak-sequel-fans-are-already-excited

अब संजय दत्त का ये अनाउंसमेंट सुनकर 90's के फैन काफी खुश हो जाएंगे। संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी उनका साथ आना कोई धमाका ही करेगा। वैसे भी जब सड़क ब्लॉकबस्टर हुई तो संजय दत्त सुपरस्टार थे।

गौरतलब है कि संजय दत्त और पूजा भट्ट के इस हटके रोमांस ने 1991 में सबका दिल जीता था और लोगों को फिल्म से और चाहिए था। सड़क उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी तो 90 के दशक की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म।

वैसे भी 2017 सीक्वल स्पेशल वाला साल बन गया है। जानिए किस सीक्वल का क्या हाल है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X