फिल्म डाइरेक्टर बनेंगे 'कलंक' स्टार संजय दत्त- इस विषय पर बनाना चाहते हैं फिल्म
बॉलीवुड में तीन से ज्यादा दशक गुजार चुके अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इच्छा व्यक्त की कि वह अब फिल्म निर्देशन में क्षेत्र में भी उतरना चाहते हैं। संजय दत्त ने कहा कि वह अपने पूर्वजों पर फिल्म बनाना चाहते हैं। यह फिल्म उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस तले बनेगी। फिलहाल संजय दत्त इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
एक्टर ने बताया - इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरु हो चुका है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसकी कहानी मेरे पूर्वज मोहयल के बारे में है जो हुसैनी क्षत्रिय ब्राह्मण थे। न्होंने पैगम्बर के पोते के लिए करबाला का युद्ध लड़ा था।

निर्देशन ही नहीं, बल्कि संजय दत्त खुद इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगे। उन्होंने कहा, फिल्म में मैं राहिब सिन दत्त का किरदार निभाऊंगा जो मोहयल्स के लीडर थे। फिल्म की कहानी पर पर काम चल रहा है। जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
बहरहाल, संजय दत्त की बात की जाए.. तो एक्टर फिलहाल बैक टू हैक फिल्मों में व्यस्त हैं। अभिषेक वर्मन की कलंक के बाद.. संजय दत्त पानीपत में दिखने वाले हैं, जो कि दिसंबर में रिलीज होने वाली है। साथ ही प्रस्थानम और रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में भी फाइनल हैं।


Click it and Unblock the Notifications