..................... Sanjay Dutt takes scooter ride with family in Agra - Hindi Filmibeat

संजय दत्त ने स्कूटर पर कराई परिवार को आगरा की सैर..पत्नी ने शेयर की तस्वीर

संजय ने भूमि फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी पत्नी और बच्चों को स्कूटर पर आगरा की सैर कराई।

By Shivani Verma

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का फिर से फिल्मों में दिखना अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' के लिए शूटिंग शुरू तो कर ही दी है। लेकिन शूटिंग के साथ साथ संजय दत्त पूरा एंजॉय भी कर रहे हैं। हाल ही में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें संजय दत्त अपने परिवार के साथ स्कूटर राइड कर रहे हैं।

संजय ने शूट के बीच में पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे शाहरान और इकरा के साथ स्कूटर राइड करने के लिए भी समय निकाला। मान्यता ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि फैमिली के साथ स्कूटर की एक सिपंल राइड लेने का कोई कंपेयर ही नहीं।

बता दें कि मान्‍यता दत्‍त अपने दोनों बच्‍चों के साथ आगरा अपने पति से मिलने पहुंच गईं। वैसे तो मान्‍यता मुंबई से दिल्‍ली प्‍लेन में पहुंची लेकिन जब बात आगरा घूमने की आई तो संजय दत्‍त ने एक स्‍कूटर को चुना।

लता मंगेशकर मिला 'लेजन्डरी अवार्ड'..ट्टिटर पर किया शुक्रिया

बहरहाल आपको बता दें कि भूमि फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें अदिती राव हैदरी संजय की बेटी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X