भूमि की शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल
भूमि की शूटिंग के दौरान संजय दत्त चोटिल हो गए और उन्हें आराम की सलाह दी है।
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग में बिजी हैं। खबर है कि शूटिंग के दौरान संजय दत्त घायल हो गए हैं। जी हां। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते समय संजय को पसलियों में चोट लग गई है। दरअसल हुआ यूं कि एक्शन सीन था जिसमें गुंडो को संजय दत्त पर अटैक करना था।
[रानी मुखर्जी का आदित्य चोपड़ा के बारे में खुलासा...बताया पिता से बेहतर पति!]
इसके बाद संजय दत्त को दर्द का एहसास हुआ और जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि पसलियों में हल्का फ्रैक्चर है। इसकी वजह से संजय दत्त को डॉक्टर ने पूरी तरह रेस्ट की सलाह दी है। हालांकि उम्मीद है कि वो इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

भूमि की शूटिंग के दौरान संजय दत्त पहले भी चोटिल हो चुके हैं। वो पोल से जा टकराए थे जिस वजह से चोट लगी थी। अब फिल्म की शूटिंग ज्यादा नहीं बची है और हम उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग निपटाकर राहत की सांस लें।
भूमि के अलावा भी कई फिल्मों पर संजय दत्त की बात चल रही है । उम्मीद है कि वो कुछ और प्रोजेक्ट की घोषणा जल्द ही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications