संजय दत्त कैंसर की तीसरी स्टेज पर, तुरंत जाएंगे ईलाज के लिए अमरीका
हाल ही में संजय दत्त सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब खबर है कि संजय दत्त को कैंसर है जो तीसरी स्टेज पर पहुंच चुका है।
कोमल नाहटा ने एक ट्वीट में बताया कि संजय दत्त को lung cancer है जो तीसरी स्टेज पर पहुंच चुका है और अब संजय दत्त इसका ईलाज करवाने के लिए अमरीका जाएंगे।

संजय दत्त ने थोड़े समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा था कि वो कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि उन्हें ईलाज की ज़रूरत है।
हालांकि संजय दत्त ने ये भी साफ किया था कि उनकी बीमारी के बारे में कोई भी अंदेशा ना लगाएं। उनका परिवार और दोस्त उनके साथ हैं। वो जल्दी ही ठीक होकर वापस आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications