अस्पताल के बाहर दिखे संजय दत्त, चल रहा है कैंसर का इलाज- मास्क और शील्ड लगाए वायरल तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा था। फिर कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्टर को कैंसर है और जल्द ही वो इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। लेकिन फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज शुरु करा चुके हैं।
हाल ही में उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अभिनेता ने मास्क और फेस शील्ड लगा रखी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त की किमोथैरेपी कोकिलाबेन अस्पताल में शुरु हो चुकी है।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था और लिखा था कि मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत संजय दत्त के चाहने वाले.. सभी संजय की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, इस बीच उनके जिगरी दोस्त परेश गहलानी ने इस मौके पर उनके लिए एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications