तो इस वजह से संजय दत्त नहीं कर रहे हैं 'कलंक' का प्रमोशन- हैरान रह जाएंगे !
फिल्म कलंक 17 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के सितारे आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। माधुरी दीक्षित भी दिख रही हैं। लेकिन इन सभी प्रमोशनल इवेंट्स से संजय दत्त दूर रहे हैं। यहां तक की रविवार को हुए फिल्म की स्क्रीनिंग में भी सभी स्टार मौजूद थे, लेकिन संजय दत्त गायब रहे। क्यों?
दरअसल, जब संजय दत्त के फिल्म साइन की थी, उसी वक्त उन्होंने यह साफ बता दिया था कि वह फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स या किसी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

सूत्रों की मानें तो संजय दत्त का मानना है कि उनका किरदार बलराज चौधरी.. फिल्म के मुख्य कलाकार नहीं, बल्कि सर्पोटिंग किरदार है। लिहाजा, वह बढ़ चढ़कर फिल्म का प्रमोशन करते नहीं दिखना चाहते। और एक्टर ने यह बात पहले निर्माताओं को बता दी थी। बता दें, इस फिल्म के साथ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लगभग दो दशक बाद एक साथ स्क्रीन पर रहे हैं।
यह फिल्म 1940 के समय में सेट है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी करीब थी।


Click it and Unblock the Notifications