..................... संजय दत्त प्रस्थानम ट्रेलर रिलीज Sanjay Dutt starrer movie prasthanam trailer release - Hindi Filmibeat

प्रस्थानम Trailer: संजय दत्त को देख आएगी वास्तव की याद, राजनीति -परिवार की दमदार कहानी

संजय दत्त की प्रस्थानम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 20 सितंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म एक नई पॅालिटिकल ड्रामा है। जहां पर संजय दत्त एक राजनेता की भूमिका में हैं। राजनीति,परिवार,क्राइम और ड्रामा में पिरोकर प्रस्थानम को पेश किया गया है। संजय दत्त एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। संजय दत्त की रौबदार अंदाज इस ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी है।

ट्रेलर में कई ऐसे सीन है जो कि संजय दत्त की यादगार सुपरहिट फिल्म वास्तव की याद दिलाते हैं। संजय दत्त के अलावा बाकी स्टारकास्ट कहानी को अपने किरदार से नया ट्विस्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे।

prasthanam

बता दें कि ये फिल्म साउथ में 9 साल पहले इसी नाम से रिलीज हो चुकी है। हिंदी रीमेक को आज के हिसाब से पिरोने की कोशिश की गई है। जहां सत्ता पाने की लालच और परिवार को बचाने की लड़ाई दिखाई दे रही है। कई पुरानी जोड़ी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देगी।

संजय दत्त और जैकी श्रॅाफ की दोस्ती और वफादारी की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही 2008 के बाद मनीषा कोइराला और संजय दत्त की जोड़ी इमोशनल कनेक्ट करेगी। ज्ञात हो कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने फिल्म का निर्माण किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X