2019 हो गया बुक, शुरू हो गई एक और बड़ी फिल्म, संजय दत्त का Dhamaka
इन दिनों हर बड़े स्टार की आने वाली फिल्मों को लेकर खबरें आती रहती हैं। जहां एक तरफ सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं अब उनके जिगरी दोस्त संजय दत्त की आने वाली फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नहीं हम उनकी फिल्म कलंक की बात नहीं कर रहे। उनकी एक और फिल्म की बड़ी फिल्म की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। संजय दत्त की आने वाली ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित होगी।
[लीजिए अभी तो बस झलक दिखी और पाकिस्तान में BAN कर दी फिल्म]
हम बात कर रहे हैं आशुतोष गोवारिकर और निर्देशक नितिन देसाई की फिल्म 'पानीपत' की। पानीपत के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस फिल्म के शूट से पहले पूजन की फोटो सामने आई है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन लीड़ किरदारों में नजर आएंगे। वहीं ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए निर्माता-निर्देशक मराठा योद्दाओं के गौरव को स्क्रीन पर लाने की तैयारी है।

बता दें, फिल्म के लिए काफी जबरदस्त एक्शन सीन्स लिखे जा रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म्स के लिए ही खास जाने जाते हैं। फिल्म 2018 मध्य तक फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का पहला पोस्टर या फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications