..................... लॉकडाउन के दौरान संजय दत्त को आई जेल की याद Sanjay dutt speaks on Lock down and remember his Jail Life - Hindi Filmibeat

लॉकडाउन के दौरान संजय दत्त को आई जेल की याद- बोले मैं पहले भी लॉकडाउन में रहा हूं

देश में इस समय लॉकडाउन चल रहा है और लोग घरों में हैं। शायद ही किसी ने देश की ऐसी हालत पहले कभी देखी होगी। बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो इस समय किसी ना किसी तरीके से वो समय गुजार रहे हैं और सोशल मीडिया पर छाए हुए है। ऐसे में सुपरस्टार संजय दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जोकि काफी ज्यादा चर्चा में है। दरअसल एक्टर को इस लॉकडाउन के दौरान अपने जेल वाले दिनों की याद आ गई और उन्होने इसकी तुलना कर डाली है।

संजय दत्त टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि.. 'गुजरे वक्त की बात करें को मैंने लाइफ में पहले भी काफी वक्त लॉकडाउन में गुजारा है। लेकिन दोनों में एक एक चीज कॉमन ये है कि मैं अपने परिवार को मिस कर रहा हूं। मेरे लिए वो सबकुछ हैं।

sanjay dutt, संजय दत्त

टेक्नोलॉजी का शुक्रिया करना चाहूंगा कि मैं दिन में कई बार उन्हें देख सकता हूं और उनसे बात कर सकता हूं, लेकिन अभी भी उन्हें मैं काफी मिस कर रहा हैं। ये वो वक्त है जो कि आपको सिखाता है कि समय और अपनों का क्या मूल्य होता है।

संजय दत्त का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि 1993 मुंबई बम धमाकों को लेकर उनको कई साल जेल में गुजारने पड़े थे। हालांकि वो अभी भी उन दिनों को याद करके इमोशनल हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X