सलमान खान के बाद.. संजय दत्त का मिला साथ.. फिल्म हो गई FINAL
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त और सूरज पंचोली एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, 2016 में सलमान खान प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' के बाद सूरज पंचोली अब संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आएंगे। उससे पहले सूरज और कैटरीना कैफ की बहन इजाबेल भी 'टाइम टू डांस' नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं।
खैर, संजय दत्त के बैनर तले यह फिल्म पिता- पुत्र के जटिल संबंध को दिखाएगी। फिल्म में राजनीति एक बैकड्राप के तौर पर होगा। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। साथ ही फिल्म की बाकी कास्ट पर भी काम शुरू है। फिल्म 2019 में फ्लोर पर आएगी।

बता दें, फिलहाल संजय दत्त भी कई फिल्मों में उलझे हैं। 2017 में फिल्म भूमि के बाद संजय दत्त ने बैक टू बैक कई फिल्में साइन की हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कितना ऊपर लाते हैं।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं संजय दत्त-


Click it and Unblock the Notifications