संजय दत्त की सिगरेट पीते तस्वीर बेटी त्रिशाला ने की शेयर..हो गई VIRAL
संजय दत्त अपनी बेटी के सामने स्मोकिंग करते हुए वीडियो चैट कर रहे थे जिसकी तस्वीर खुद त्रिशाला ने शेयर की।
संजय दत्त बिल्कुल बिंदास लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हाल में संजय दत्त की एक तस्वीर उनकी बेटी त्रिशाला की वजह से वायरल हो गई। दरअसल संजय दत्त वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी त्रिशाला से बात कर रहे थे। इस दौरान संजय दत्त सिगरेट पी रहे थे और त्रिशाला ने यही तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी।
[ "फिल्मों के फ्लॉप होने से मैं नहीं डरता" ]
त्रिशाला की शेयर की गई तस्वीर कुछ ही घंटो में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके साथ त्रिशाला दत्त ने ये भी लिखा कि 'मुझे ये लुक मिलता है जब वो मुझसे पूछते हैं कि मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड तो नहीं है और मैं उनसे छिपा रही हूं।' आपको बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी की बेटी हैं।

त्रिशाला दत्त हाल हाल में अपनी अच्छी खासी वजह घटाकर काफी स्लिम हो गई है। इस वजह से वो लगातार सुर्खियों में थीं। त्रिशाला बॉलीवुड में भी कदम रखना चाहती थीं लेकिन संजय दत्त ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी। संजय दत्तत ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि त्रिशाला का बोलने का लहजा बिल्कुल अमेरिकन है। वो चाहकर भी बॉलीवुड में पैर नहीं जमा सकती है।
इसके अलावा त्रिशाला ने अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी। उन्होंने न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











