एक फिल्म REJECT.. तो दूसरी हाज़िर.. इसे कहते हैं 'सुपरस्टार' स्टारडम!
संजय दत्त ने साइन की नई फिल्म, जिसका नाम है मलंग। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होगी।
कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि संजय दत्त ने इंद्र कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' रिजेक्ट कर दी है। बहरहाल, एक फिल्म रिजेक्ट करते ही संजय दत्त ने दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है।
BOX OFFICE: इसे कहते हैं तबाही.. एक 500 करोड़.. तो एक 1000 करोड़!
जी हां, संजय दत्त एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम होगा मलंग.. इस फिल्म का निर्देशन आरंभ सिंह करेंगे। जबकि फिल्म के निर्माता भूषण कुमार होंगे। फिल्म दिसंबर 2017 में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि 2018 में रिलीज होगी।

संजय दत्त ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, मैंने हमेशा से नये टैलेंट पर विश्वास किया है। निर्देशक आरंभ को मैंने भूमि की शूटिंग के दौरान काम करते हुए देखा है। जब उन्होंने मुझे मलंग की कहानी सुनाई तो मैं तुरंत तैयार हो गया। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।
यहां जानें संजय दत्त की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











