#JustIn: अजय देवगन को अपना सीक्वल देकर बैक टू बैक तीन फिल्में कर रहा ये सुपरस्टार
संजय दत्त के जेल से लौटने के बाद हर कोई उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रहा था। लेकिन उनकी कमबैक फिल्म भूमि लोगों को बहुत पिछड़ी हुई और दकियानूसी लगी। इसके मुन्नाभाई 3 की चर्चा हुई लेकिन केवल चर्चा हुई।
वहीं, दूसरी तरफ उनकी टोटल धमाल सीक्वल रिजेक्ट करने की खबरें आईं। माना गया कि संजय एडल्ट कॉमेडी नहीं करना चाहते। बाद में उनका रोल अजय देवगन को दे दिया गया।

लेकिन उधर संजय ने अपना सीक्वल अजय देवगन को दिया और इधर बैक टू बैक तीन फिल्में भी साइन कर डाली हैं। संजय दत्त आजकल तोरबाज़ और साहब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग कर रहे हैं।
इसके बाद, संजय ने अपनी अगली फिल्म फाइनल कर दी है जिसका नाम है नज़र के सामने जिगर के पास। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में होगी और फिल्म में डायना पेंटी, सौरभ शुक्ला और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं राजकुमार हिरानी, संजय दत्त पर एक बायोपिक बना रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त के किरदार में नज़र आएंगे। और दर्शकों को इस बायोपिक से अपने ढेर सारे सवालों के जवाब ढूंढने हैं -


Click it and Unblock the Notifications













