‘थलपति 67’ में हुई इस बॉलीवुड स्टार की धमाकेदार एंट्री, करोड़ों में साइन हुई डील

'KGF' चैप्टर 2 में अपना दम दिखाने के बाद अब एक बार फिर से साउथ की फिल्म में अपना जलवा बिखरने के लिए संजय दत्त तैयार हैं। संजय दत्त विजय की फिल्म 'थलपति 67' से तमिल फिल्मों में अपनी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए संजय दत्त को काफी मोटी रकम दी गयी है। इस फिल्म में संजय दत्त का लुक भी जारी कर दिया गया है। मेकर्स की तरफ से 'थलपति 67' में संजय दत्त के होने का कंफर्मेशन भी आ चुका है। संजय दत्त ने यश की फिल्म 'KGF चैप्टर 2' में अधिरा का कैमियो किया था। फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था।
'थलपति 67' के मेकर्स ने किया ट्वीट :
'थलपति 67' में संजय दत्त को कंफर्म करते हुए फिल्म के मेकर्स ने ट्वीट किया है। फिल्म के मेकर सेवन स्क्रीन स्टूडियो की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है, 'हम संजय दत्त सर का तमिल सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह थलपति 67 का हिस्सा हैं।' संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। फिल्म के मेकर्स की तरफ से ही संजय दत्त का एक बयान जारी किया गया है जिसमें वह कहते हैं, 'जब मैंने थलपति 67 का वन लाइनर सुना, उसी समय मैंने यह तय कर लिया कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनना है। इस सफर की शुरुआत करते हुए मैं काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं।'
मोटी रकम दी जा रही है :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'थलपति 67' के लिए संजय दत्त को तगड़ी रकम अदा की गयी है। इस फिल्म के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये की फीस मिलने वाली है। इस फिल्म की अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है, इसलिए इसे 'थलपति 67' कहा जा रहा है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करने वाले हैं। इससे पहले लोकेश 'विक्रम' जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। विजय और संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में तृषा, प्रिया आनंद, गौतम मेनन, अर्जुन सरजा और मंसूर अली खान भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications

