Must read..इस बिग एक्टर की लग गई लॉटरी..दूसरी बिग बजट फिल्म फाइनल..
निर्देशक उमंग कुमार की भूमि के बाद संजय दत्त एक और फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। यह फिल्म एक सुसाइड बॉम्बर्स की कहानी पर आधारित होगी। भूमि की शूटिंग के बाद वह इस पर काम शुरू करेंगे।
संजय दत्त अब बिना समय गंवाए बैक टू बैक अपने लिए फिल्मों का चयन शुरू कर रहे हैं। इन दिनों संजय दत्त आगरा में अपनी फिल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं । यहीं पर उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म भी फाइनल कर दी है।
यह फिल्म संजय दत्त ने अपने एक करीबी दोस्त के साथ साइन की है। मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त ने आगरा में अपनी शूटिंग के दौरान अपने दोस्त और फिल्ममेकर ,वेव सिनेमा के सीईओ राहुल मित्रा से मुलाकात की।

इसी मुलाकात में दोनों के बीच एक फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम फिल्म तोरबाज रखा गया है। यह फिल्म एक सुसाइड बॉम्बर्स के ईद-गिर्द केंद्रीत होगी। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में की जाएगी।
गौरतलब है कि संजय के पास फिल्मों के प्रस्ताव ना के बराबर थे। अब उनकी गाड़ी पटरी पर आ रही है। इसकी वजह फिल्मों के प्रति उनकी प्लानिंग है।आखिर ऐसी कौन सी प्लानिंग है,जिसके जरिए अब संजय दत्त अपने करियर की रफ्तार तेज करने वाले हैं। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











