..................... sanjay dutt and sidhdarth malhotra to star in prakash jha film - Hindi Filmibeat

संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ आएंगे नजर, प्रकाश झा के साथ करेंगे फिल्म

संजय दत्त जबसे जेल से आजाद हुए है उनके करियर ने अचानक ऐसी रफ्तार पकड़ी है जो कि देखने लायक है और वो एक बाद एक फिल्म में साइन ही करते चले जा रहे है। बता दें कि एक और फिल्म नें संजय दत्त अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ सकते है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा करेंगे जो कि एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में दे चुके है।

प्रकाश झा की सबसे बेहतर फिल्मों में गंगाजल, आपहरण, राजनीति और आरक्षण जैसी फिल्म में शामिल है। इसके बाद ये खबर है कि वो संजय और सिड को लेकर फिल्म बनाने जा रहे है।

sanjay dutt, siddharth malhotra, prakash jha, संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रकाश झा

संजय दत्त की बात करें तो वो फिल्म संजू को लेकर भी चर्चा में है क्योंकि वो संजय दत्त की बायोपिक है और 29 जून को रिलीज हो रही है।

इसके अलावा संजय दत्त ने कम से कम अब तक लगातार 6 फिल्में साइन करली है। प्रकाश झा की फिल्म की बात करे तो इस फिल्म का अभी तक नाम नही निर्धारित किया गया है पर इतना पता चला है कि ये फिल्म डकैती पर आधारित होने वाली है और इस तरह की फिल्मों के लिए संजय दत्त से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग की जा रही है और फिल्म की की एक्ट्रेस का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें इसके अलावा संजय दत्त.. कलंक', यशराज की 'शमशेरा', 'हाउसफुल 4', 'साहब बीवी और गैंग्स्टर 3', 'प्रस्थानम' और 'पानीपत' जैसी फिल्में कर रहे है।

इनमें के प्रस्थानम संजय दत्त की ही प्रोडक्शन होने वाली है। इस फिल्म में संजय अभिनय भी करेंगे और प्रोडक्शन भी करने वाले है। फिल्म को लेकर संजय काफी ज्यादा बिजी है।

बता दे कि संजय दत्त की ये फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इस फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हो चुकी है। बता दें कि फिल्म साउथ की एक रीमेक है जो कि एक तरह के टाइटल पर बनाई जा रही है।

संजय दत्त इस फिल्म के लीड रोल के साथ साथ फिल्म के प्रोड्यूसर भी होंगे। फिलहाल जेल से आने के बाद संजय दत्त अपने काम में पहले की तरह ही बिजी हो चुके है और लोगों को उनका वहीं प्यार मिल रहा है जो पहले मिल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X