रणबीर कपूर पर सलमान खान का सीधा निशाना.. 'संजू' पर दिया REACTION
Recommended Video

जबसे राजकुमार हिरानी ने संजू से रणबीर कपूर का संजय दत्त लुक रिवील किया है.. फिल्म की सिर्फ तारीफ पर तारीफ हो रही है। खासकर रणबीर कपूर के लुक पर फैंस कायल हैं क्योंकि वह बिल्कुल ही संजय दत्त लग रहे हैं। लेकिन जब सलमान खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ अलग ही कहा।
'रेस 3' धमाकेदार क्लाईमैक्स.. सलमान खान ने किया खुलासा!
अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह रोल खुद संजय दत्त को ही करना चाहिए था। उनके अलावा कोई भी एक्टर इस रोल के साथ न्याय नहीं कर सकता है.. खासकर संजय दत्त के उम्रदराज़ फेज में। बता दें, रणबीर कपूर स्टारर संजू 29 जून को रिलीज हो रही है। यानि की रेस 3 से सिर्फ 14 दिनों के बाद..

कहीं ना कहीं, संजू की वजह से रेस 3 की कमाई पर फर्क पड़ेगा। फिलहाल संजू का क्रेज रेस 3 के मुकाबले कहीं ज्यादा है। कोई शक नहीं कि संजू से सलमान को जबरदस्त टक्कर होने वाली है।
वहीं, अब रेमो सुपरहिट फ्रैंचाइजी के साथ कितना न्याय कर पाए हैं.. यह तो फिल्म रिलीज के साथ ही सामने आएगा। लेकिन फिलहाल फिल्म के ट्रेलर और गानों को कुछ खास पसंद नहीं किया गया है। कहीं ना कहीं रेस 3 का 300 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल दिखता है।
300 करोड़ क्यों नहीं कमाएगी सलमान खान की रेस 3-


Click it and Unblock the Notifications