संजय दत्त को आतंकवादियों की तरह रखा जा रहा है!
संजय दत्त की आइडेंटिडी आजकल कैदी नंबर 16656 हो गयी है। हर कोई संजय दत्त के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहा है कि संजय दत्त जेल में क्या कर रहे हैं, कैसे वो जेल में अपना वक्त काट रहे हैं। कहीं कोई मुश्किल का सामना तो नहीं कर रहे हैं संजय दत्त। लोगों को हर पल ये जानना है कि उनके चहेते मुन्नाभाई कहां हैं और क्या कर रहे हैं। संजय दत्त के बारे में जानने को उत्सुक हर एक इंसान जानना चाहता है कि संजय दत्त को जेल में कैसे रखा जा रहा है और संजय दत्त की सेहत का ख्याल रखने के लिए उन्हें क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही हैं।
संजय दत्त के फैन्स को ये जानकर दुख होगा कि उनके चहेते मुन्नाभाई यानी संजय दत्त को जेल में आतंकवादियों की तरह अंडा सेल में रखा गया है। मुंबई के आर्थर जेल में मौजूद अंडा सेल सिर्फ आंतवादियों और बड़े मुजरिमों के लिए है। इस सेल में रौशनी और हवा का भी उचित प्रबंध नहीं है। इसलिए संजय दत्त ने कहा है कि वो चाहते हैं कि उन्हें इस सेल से कहीं और शिफ्ट कर दिया जाए। संजय दत्त को अब पुणे की येरवड़ा जेल में भेज दिया गया है। वहां पर अब वो अपनी सजा के पूरे 42 महीने गुजारेंगे।
संजय दत्त को लेकर जितनी भी बातें हो रही हैं उनसे यही लग रहा है कि संजय दत्त को लोग आज भी गुनहगार नहीं मानते हैं। बल्कि संजय दत्त को लेकर लोगों कि दिलों में दया की भावना ही है।


Click it and Unblock the Notifications











